फूलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल को काले दिवस के रूप में मनाया!

1975 की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जनता की आवाज को दबाने के लिए किया कृत्य……

फूलपुर एक्सप्रेस 

फूलपुर, आजमगढ़ । ब्लाक सभागार में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल को काले दिवस के रूप में मनाया। मुख्यातिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र नाथ ने कहा कि हमारे जैसे हजारों लोगों के साथ आपातकाल के दौरान अत्याचार हुआ, हमें बिना किसी दोष के जेलों में डाल दिया गया। आपात काल के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया।

आम नागरिकों के मौलिक अधिकार को खत्म कर दिया गया, देश के संविधान की आत्मा के साथ छेड़छाड़ की। आपातकाल के दौरान देश के सभी नागरिकों के अधिकारों को सीज कर दिया गया। 1975 की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जनता की आवाज दबाने के लिए हमारे हजारों नेताओं कार्यकर्ताओं ने बर्बरता पूर्वक अत्याचार सहे, जेल यात्रा, नसबंदी ऐसी यातनाओं को सहा है। मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप चौहान ने कहा कि आपातकाल देश के लिए एक काला अध्याय है। आपातकाल के कारण आम नागरिकों की जानमाल की हानियां हुईं। संचालन रत्नेश बिंद ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भानु चौहान, नगर अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल, इंद्राज सिंह, विवेक विश्वकर्मा, रामबली यादव, अरुण कुमार सिंह, रामप्यारे, सुभाष, जितेंद्र प्रजापति ,अखिलेश बरनवाल थे। 

ये भी पढ़ें...