नीरज त्रिपाठी की जीत पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी – आदित्यनाथ योगी

भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा में……..

फूलपुर एक्सप्रेस 

प्रयागराज, जिले के करछना में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के लिए आयोजन सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया और विपक्ष में जमकर निशाना साधा। अपने 20 मिनट के अभिभाषण के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र के बारे में भी बताया। सभा के संबोधन समाप्त होने पर उन्होंने जय श्री राम के उद्घोष कर लोगों का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। इसे लेकर अपनी नीतियों को बदलना होगा, लेकिन उनको यह नहीं पता है कि भारत के पास उनसे बड़ा एटम बम है। विपक्ष की नीतियां पाकिस्तान को लेकर समर्थित है। बीते 10 वर्षों में भारत की पहचान एक समृद्धि देश के रूप में विश्व में हुई है। इसके पहले आतंकवाद. नक्सलवाद, अलगाववाद भ्रष्टाचार और अवस्था से ही भारत की पहचान थी। योगी ने यह बातें करछना के डाक बांग्ला में आयोजित अपनी चुनावी जनसभा में कहीं।

भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा में योगी ने कहा कि देश इंडिया गठबंधन की सच्चाई अच्छी तरह से समझ रहा है। इन परिवारवादियों से सतर्क रहने की जरूरत है। इसके पूर्व योगी ने अपनी सरकार की योजनाओं का बखान किया। निर्धारित समय से आधा घंटा देर से पहुंचे योगी ने सपा पर भी निशाना साधा।

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जय श्रीराम के जयकारे के साथ की। उन्होंने दिव्या कुंभ और भव्य कुंभ का जिक्र करते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को जीतने के लिए समर्थन मांगा। कहा कुंभ के सफल आयोजन के लिए भाजपा का जीतना आवश्यक है। अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में दिव्या मंदिर का निर्माण हुआ है। विंध्याचल धाम का की स्थिति भी बदल गई है। कहा कि नीरज त्रिपाठी की जीत पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ये भी पढ़ें...