पूर्व मंत्री को MLC न बनाए जाने को लेकर समर्थकों ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नाम जिलाध्यक्ष को दिया ज्ञापन

Share

आजमगढ़ में सपा में शुरू हुई बगावत…नहीं मिल रहा सम्मान

Phoolpur express 

आजमगढ़ न्यूज़ । आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी द्वारा बलराम यादव और शाह आलम गुड्डू जमाली को विधान परिषद बनाए जाने को लेकर सपा शिल्पकार महासभा ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को ज्ञापन भेजा है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा को बार-बार आश्वासन के बाद भी पार्टी में सम्मान नहीं मिलने की बात कर रहे है। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ज्ञापन भेजा। महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि महासभा लगातार समाजवादी पार्टी के लिए काम करती रही है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा करीब 40 वर्षों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। बार-बार मौका आने पर भी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। सपा सुप्रीमो ने वादा किया था कि विधानसभा, लोकसभा राज्यसभा और विधान परिषद के चुनाव में विश्वकर्मा समाज की सहभागिता पर ध्यान दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस बारे में महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि राम आसरे विश्वकर्मा को सम्मान नहीं मिल रहा है। महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरोसा दिया था की सम्मान मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अगर इसी तरीके से विश्वकर्मा समाज की उपेक्षा होती रही तो बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!