जांच में जुटी पुलिस और जीआरपी…
PHOOLPUR EXPRESS
आजमगढ़, न्यूज़ । आजमगढ़ की रहने वाली युवती मुंबई के ठाणे स्टेशन पर लावारिश हालत में पाई गई। जिले से गोदान एक्सप्रेस पर सवार होकर ठाणे रेलवे स्टेशन पर इधर-उधर घूम रही थी। ट्रेन के निकल जाने के बाद इस तरह से घूमते देखने पर जीआरपी की नजर युवती पर पड़ी। जिसके बाद जीआरपी ने युवती से पूछताछ शुरू की तो लड़की ने अपना घर आजमगढ़ और अपना नाम आंचल बताया। आजमगढ़ कनेक्शन सामने आने के बाद ठाणे की पुलिस ने आजमगढ़ जीआरपी से संपर्क किया। आजमगढ़ जीआरपी को मामले की सूचना मिलने के बाद इस बात की जानकारी सिधारी थाने की पुलिस को दी गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद आजमगढ़ जीआरपी और पुलिस युवती का पता लगाने में जुट गई है। इसके साथ ही युवती को फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से पहचन कराने की कोशिश की जा रही है।
Author: Phoolpur Express
Post Views: 1,064





