



चुनावी रैली…
भोपाल। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार अभियान जारी है. मध्य प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी प्रदेश के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने सिवनी में रैली की और जनसभा को संबोधित किया, उन्होंने इस दौरान कहा कि, एमपी के मन में बीजेपी है मोदी के मन में एमपी है. जनता जनार्दन ने मोदी को जिताने की गांरटी ली है, और एक बार फिर मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.
सिवनी में कहा कि मध्य प्रदेश के निरंतर विकास चाहिए, मध्य प्रदेश को लगातार सुशासन चाहिए. ये नजारा, ये जनता-जर्नादन की गारंटी है, भाजपा को जिताने की. ये विजय की गारंटी है, जनता जनार्दन के आशीर्वाद से निकली हुई गारंटी है.”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एमपी में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। उसको चुनाव जीतना नहीं है, वो चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है। कांग्रेस सीएम की कुर्सी के लिए नहीं लड़ रही है। वो इस बात के लिए लड़ाई लड़ रहे है कि किसका बेटा कांग्रेस पर कब्जा करेगा। ये एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने में लगे हैं। यहां के दो कांग्रेस नेता अपने बेटों को सेट करने में प्रदेश को अपसेट करने में लगे हैं।
जिनको अपने बेटे- बेटी की चिंता है वो आपके बार में सोचेंगे क्या। मध्य प्रदेश में जो पहली बार चुनाव में वोट डालेंगे उन्हें यह सोचने की जरूरत है। कांग्रेस नेताओं के भाषण सुनिए, दादा-दादी ने ये किया, नाना-नानी ने ये किया। हमें वोट दो क्योंकि वो हमारे दादा-दादी थे।
कांग्रेस ने भारत की आजादी का पूरा श्रेय केवल एक ही परिवार के नाम कर दिया। जहां कांग्रेस सरकार में रहती है। वहां सरकारी योजनाएं, गलियां और सभी चीजें उस परिवार के नाम पर कर दी जाती है। उन्होंने कहा मैं हार नहीं मानूंगा। ये भाजपा ही है जिसने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया। कांग्रेस लोगों के बीच जाकर झूठ फैला रही है।
