मॉडल ऊर्फी जावेद को उनके कपड़ों की वजह से पुलिस द्वारा गिरफ्तारी वीडियो वायरल, कथित विज्ञापन वीडियो को पुलिस ने लिया संज्ञान, मामला दर्ज, पुलिस ने कहा पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश

मुंबई। अपने मॉडल, भड़काऊ , अश्लील कपड़ों को लेकर चर्चा में हमेशा रहने वाली ऊर्फी जावेद को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के वायरल खबर के बाद ऊर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, दरअसल, उर्फी का यह वीडियो वायरल हुआ जिसमें ऊर्फी जावेद को उनके कपड़ों की वजह से गिरफ्तार होता हुआ दिखाया गय है दो महिला पुलिस द्वारा उनको गिरफ्तार करके पुलिस की गाड़ी में बिठाकर चौकी ले जाने के बाद करते हुए उक्त कथित पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल हुआ वहीं इसका संज्ञान लेकर कुछ समाचार प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पत्रकारों ने इंटरनेट साइटों ने इस खबर को मुंबई पुलिस द्वारा करवाई बता दिया वही इस कथित कार्रवाई को लेकर लोगों द्वारा खूब कमेंट भी किया जाता रहा लेकिन यह मामला तब उजागर हुआ जब इस संबंध में मुंबई पुलिस द्वारा जांच कर कार्रवाई की गई अपनी गिरफ्तारी दिखा रही ऊर्फी जावेद का यह वीडियो एक ब्रांड प्रमोशन के लिए था। बाद में उन्होंने जो वीडियो शेयर किया उसमें वह जेल में दिखती हैं। उन्होंने लिखा, ‘फैशन पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन कोई मुझे रोक नहीं सकता।’ उन्होंने अपना कलेक्शन लॉन्च किया है।

उर्फी जावेद अपने कपड़ों से चर्चा में तो रहती हैं लेकिन उनसे विवाद भी खूब जुड़ते हैं। कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें धमकियां दी जाती हैं तो कई बार उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। शुक्रवार की सुबह उर्फी का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह एक कैफे में बैठी होती हैं और दो महिला पुलिसकर्मी पहुंचती हैं और उन्हें गिरफ्तार करने की बात कर साथ में ले जाती हैं। वीडियो को पपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ यह नहीं बताया गया कि यह फेक है और सबकुछ नाटक किया गया, अब इसी मामले में झोल हो गया। अब पूरे मामले में मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए उर्फी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

https://www.instagram.com/reel/CzKzdrdPibe/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

वीडियो में पुलिसकर्मी बनीं दो महिलाएं कहती हैं उनके कपड़ों की वजह से उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। वह उन्हें एक पुलिस गाड़ी में बैठाती हैं। वीडियो वायरल हुआ तो मुंबई पुलिस ने बताया कि इससे पुलिस की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है जो अपराध की श्रेणी में आता है,साथ ही

मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ‘सस्ते प्रचार के लिए कोई देश के कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता है। अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा महिला की गिरफ्तारी का वायरल वीडियो सच नहीं है। प्रतीक चिन्ह और यूनिफॉर्म का दुरुपयोग किया गया है। गुमराह करने वाले इस वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ धारा 171, 419, 500, 34 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। फेक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और गाड़ी को भी सीज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें...