इस्लामाबाद । पाकिस्तान इन दोनों भारी दिक्कतों से गुजर रहा पाकिस्तान में आवाम को सियासत दोनों के कर्म को भुगतना पड़ रहा है पाकिस्तान में महंगाई इस कदर बढ़ गई है की आदमी का पेट ही पालना मुश्किल हो गया है तो वह अन्य जरूरत की चीज कहां से लें और इसी महंगाई को लेकर पाकिस्तान में कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन भी चालू है इसी को लेकर पाक अधिकृत कश्मीर में भी लोग सड़क पर निकल” मेरा दो महीने का बिजली का बिल अस्सी हज़ार रुपये आया है. मैं बेकरी चलाता हूं. समझ में नहीं आ रहा कि बिजली का बिल दूं, महंगा आटा ख़रीदूं, स्टाफ़ को तनख़्वाह दूं या दूसरे बिल अदा करूं? अगर यही स्थिति रही तो कारोबार बंद करना पड़ेगा. दूसरी स्थिति यह है कि अपने अधिकार के लिए प्रदर्शन करूं और अब मैं यही कर रहा हूं.” यह कहना है पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के शहर रावला कोट में बेकरी के कारोबार से जुड़े राजा वक़ार का. राजा वक़ार कहते हैं कि महंगाई का एक ऐसा तूफ़ान उमड़ आया है कि मुझ समेत “औसत और ग़रीब वर्ग के लिए शरीर और आत्मा का संबंध बनाए रखना भी मुश्किल हो चुका है.”वह कहते हैं, “हम इस साल मई से प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार चाहे गिरफ़्तार करे, हम अब प्रदर्शन से रुकने वाले नहीं. पाक के आधीन कश्मीरियों के सब्र का पैमाना भर चुका है और छलकने वाला है.पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में पिछले कई महीनों से जारी प्रदर्शन उस समय बड़े हंगामे में बदल गया जब मुज़फ़्फ़राबाद और रावला कोट के ज़िलों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई और इसके बाद कश्मीर पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ मुक़दमे दर्ज किए और उनकी गिरफ़्तारियां की।
पाकिस्तान में कमर तोड़ महंगाई जनता उबाल,पाकिस्तान प्रशासित सड़क पर जानता
PhoolpurExpressNews
FOLLOW US:
Share
