जिले में मानसून इस बार दिख रहा कमजोर- धान के बदले मूंग और उड़द की करें खेती

Share

सहरसा बिहार : जिले में मानसून के कमजोर होने से वर्षा नहीं हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग भी किसानों को धान के बदले मूंग और उड़द की बुआई करने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि अगले पांच दिनों के भीतर बरसात होने की संभावना भी दिख रही है। लेकिन बीते एक पखवारे से मानसून के दौरान बारिश नहीं हो रही है। जिसको लेकर मौसम विभाग की चिंतित नजर आ रहा हैं।

स्थानीय अगवानपुर स्थित मंडन भारती कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अशोक पंडित ने बताया कि जिले में मानसून कमजोर है। बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में ऊंचास वाली जमीन में धान के बदले अगर किसान मूंग और उड़द की बुआई करें तो उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है। लेकिन बुआई से पहले 15-20 टन एफवाईएम (गोबर खाद) का प्रयोग एक हेक्टेयर खेत में करना चाहिए। फिर 20 किलो नाइट्रोजन , 40 किलो फॉस्फोरस , 20 किलो पोटाश , 20 किलो सल्फर प्रति हेक्टेयर जुताई के दौरान खेत में डालनी चाहिए। वही अनुशंसित मूंग की किस्में जिसमें एचयूएम-16 और उड़द के लिए पंत उड़द – 19 , पंत उड़द- 31 की बुआई करनी चाहिए। साथ ही नवीन बुआई के दौरान दो दिन पूर्व बीज को केप्टान या कार्बो डाइजीन का 2-2.5 ग्राम प्रति किलोग्राम की दर से शोधित करना चाहिए। बुआई से ठीक पहले शोधित बीज को उचित राइजोबियम कल्चर से उपचारित कर बुआई करनी चाहिए।
वहीं उन्होंने बताया कि पिछले दो सप्ताह से लगातार बारिश नहीं होने के कारण धान की सूखा सहिष्णु किस्में जैसे सहभागी धान शुष्क सम्राट , राजेंद्र भगवती , सबौर सुरभीत आदि की बुआई करनी चाहिए। हालांकि इस सप्ताह में भी अगले दो दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। फिर दो दिन बाद हल्की बारिश होने की संभावना दिख रही है। ऐसे में धान की रोपाई के लिए दो दिन का इंतजार कर लेना चाहिए। जिन किसानों को पानी की उपलब्धता है। वे धान की रोपनी कर सकते हैं।

क्या रहेगा अगले पांच दिनों का तापमान –

29 जुलाई – अधिकतम तापमान – 35 डिग्री न्यूनतम तापमान – 27 डिग्री
30 जुलाई – अधिकतम तापमान – 35 डिग्री न्यूनतम तापमान – 27 डिग्री
31 जुलाई – अधिकतम तापमान – 34 डिग्री न्यूनतम तापमान – 26 डिग्री
1 अगस्त – अधिकतम तापमान – 33 डिग्री न्यूनतम तापमान – 25 डिग्री
2 अगस्त – अधिकतम तापमान – 34 डिग्री न्यूनतम तापमान – 25 डिग्री

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!