विकास खंड फूलपुर का निरीक्षण करने के साथ दो घण्टे तक चले विकास कार्यों एवं अभिलेखों की जांच

Share

महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओ का अवलोकन

आजमगढ़/ फूलपुर: संयुक्त विकास आयुक्त धर्मेंद्र सिंह शुक्रवार को विकास खंड फूलपुर का निरीक्षण करने के साथ विकास कार्यों एवं अभिलेखों की जांच की। इस बीच उन्होंने सभी कागजातो की गहनता पूर्वक जांच किया। उन्होंने पिछड़े हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। सयुक्त विकास आयुक्त पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत फूलपुर ब्लाक में लगभग 12 बजे पहुंचे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी विमला चौधरी की मौजूदगी में आर जी आर एस मनरेगा आडिट परिपालन राज्य वृत प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन सामुदायिक शौचालय, एन आर एल एम जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओ के प्रगतिका विंदु वार अवलोकन किया ।

दो घण्टे तक चले अभिलेखीय जांच में सम्बंधित पटल के जिम्मेदार लोग संबंधित फाइल को उपलब्ध कराने में व्यस्त दिखे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महात्वाकांक्षी योजनाओ का क्रियानयन बेहतर तरीके से किया जा रहा है । जांच में सभी योजनाओ के सम्बंधित अभिलेख सही पाए गए। निरीक्षण के बाद सभी संबंधित कर्मचारियों ने राहत की सांस ली इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी बिमला चौधरी, एडीओ समाज कल्याण गौरव यादव लेखाकार राजकुमार, रहमतुल्लाह खा आई जी आर एस लिपिक राजेन्द्र वर्मा सहकारिता एडीओ आईएसवी राजेन्द्र प्रसाद यादव, वरिष्ट लिपिक संजय सिंह मनरेगा लेखा सहायक सलमान, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट — आर हुसैन

Leave a Comment

error: Content is protected !!