



रिपोर्ट…आर हुसैन
आजमगढ़ फूलपुर। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि प्रदेश में बुलडोजर जाति ,धर्म के नाम पर चल रहा है। मैं समझ रहा हूं इसमें पुलिस की भी मजबूरी है अगर अच्छा करेंगे तो सस्पेंट कर दिया जायेगा। पुलिस बेबस है। आज संविधान, लोकतंत्र खतरे में है। देश के दलितों, शोषितों, आदिवासी कमजोर वर्गों के लोगों को एक होकर बाबा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, मान्यवर काशीराम के अधूरे सपनों को पूरा करना होगा। वे रविवार को फूलपुर के (कटवा)डाक्टर लोहिया पार्क में सामाजिक न्याय-संविधान बचाओ जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के हालात ठीक नहीं चल रहा है। लोकतंत्र, संविधान को अब बचाना जरूरी हो गया है। कहा कि हम उनके अधूरे सपनों को हर हाल में पूरा कर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के संविधान को नहीं बदलने देंगे। सामाजिक न्याय संविधान-बचाओ जनसभा का मतलब ही यही है कि सभी कमजोर वर्ग के लोगों को एक साथ होकर सत्ता पक्ष में बैठे ऐसे लोगों को कुर्सी से उतार कर फेंक दें। जिनसे देश को खतरा है। जब तक सत्ता का घमंड तोड़ेंगे नही तब तक हम छोड़ेंगे नहीं। प्रदेश के मुख्य मंत्री अब दलित सम्मेलन करना शुरू कर दिए है। वही दलित समाज को मार कर लटका दिया जा रहा है इस पर मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द नही निकला। मिट्टी को पांच बार सजदा करने वालो से आज उनसे सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है। पूजी पतियों से कोई सवाल नही किया जा रहा है। शोषण हमेशा कमज़ोर का होता है। हमे एक जुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी जिले में रौनापार गांव है यहां मौर्या दंपति की हत्या कर दी गई। केशव प्रसाद मौर्य जी आए लेकिन आज तक घटना का खुलासा तक नही हुआ फिर दुबारा केशव प्रसाद नही आए।
फ्लाइट लेट होने का राजनीतिक कारण बताया, कहां सरकार नहीं चाहती कि मेरा कोई आयोजन हो….
उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में बिलंब से आने का कारण उनके साथ षडयंत्र रचा गया उन्होंने बताया कि इसे लेकर डेढ़ घंटा लेट प्लेन उड़ने का आदेश दिया गया। जिससे की उनकी रैली कामयाब न हो सके। रविवार को आयोजित सामाजिक न्याय रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने का समय रविवार 11:00 बजे दिन में निर्धारित था लेकिन कार्यक्रम में परिवर्तन कर दिया गया जिसका प्रमुख कारण राजस्थान में चुनावी दौरा जनसभा के चलते चंद्रशेखर आजाद को देर से फ्लाइट पकड़नी पड़ी बनारस से सड़क मार्ग के जरिए फूलपुर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद के प्रतीक्षा में हजारों की भीड़ सुबह 11:00 बजे से जमी रही लेकिन शाम करीब 6:00 बजे तक काफी भीड़ छठ गई लोग अपने-अपने घर को चले गए साथ ही चंद्रशेखर आजाद के आने का समय बार-बार बदलता गया जिसके बाद 9:30 बजे के करीब पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील चितौड़ , महासचिव डाक्टर मोहम्मद आकिब, अब्दुल्लाह खान, विनय, अवनीश निगम, अमर सिंह चौधरी राजेश यादव, मुलायम सिंह यादव, विनय सागर , अमीर चंद यादव,डॉक्टर अली अख्तर ,रमेश चमार ,चंद्रशेखर आजाद, विक्की बौद्ध आदि लोग थे।
