देर शाम तक पता चला चंद्रशेखर आजाद नहीं आ रहे

फूलपुर। भीम आर्मी चीफ के ना आने से मायूस हुए लोग सुबह 11:00 का कार्यक्रम में कई बार हुआ परिवर्तन अंततः रात्रि 7:30 बजे तक भी नहीं पहुंचे चंद्रशेखर लोगों ने पकड़ी अपने घर की राह दूर-दूर से आए थे भीम आर्मी समर्थक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के फूलपुर के कांटा पावर हाउस के पास के लोहिया पार्क मैदान में भीम आर्मी पार्टी और आजाद समाज पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस विशाल रैली में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल होने आए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर रावण को शामिल होना था। दोपहर 11 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में शाम छह से सात बजे तक बड़ी संख्या में पदाधिकारी, महिलाएं भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर रावण का इंतजार करते नजर आए। पर शाम सात बजे तक कार्यक्रम में चन्द्रशेखर रावण नहीं पहुंच सके। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों से आए बड़ी संख्या में पदाधिकारी मंच को संभालते नजर आए। कार्यक्रम में शामिल बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने मंच से आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में केन्द्र से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही। पदाधिकारियों का कहना है कि निश्चित रूप से हम लोगों का संगठन मजबूत हो रहा है।

शाम छह बजे तक ही है अनुमति—

फूलपुर में आयोजित होने वाली सामाजिक विशाल रैली अनुमति की यदि बात की जाय तो यह सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक ही है। देर शाम तक मंच से पदाधिकारी और शायर अपनी शायरियों से जनता को बांधने की कोशिश करते रहे। हालांकि शाम होते ही कार्यक्रम में शामिल होने आई महिलाएं और पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने घरों को जाने लगे लेकिन हजारों लोग सात बजे के बाद भी इस उम्मीद में मैदान में डटे हुए की भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण आ रहे हैं

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!