कांवड़ियों पर युवक ने किया पेशाब, विरोध करने पर पान भी खाकर थूका!

Share

फूलपुर पुलिस के मुस्तैदी से बड़ी विवाद टला कस्बे शान्ति व्यवस्था कायम है…….

फूलपुर एक्सप्रेस 

फूलपुर, प्रयागराज। नगर पंचायत फूलपुर कस्बे में एक युवक की ओर से कांवड़ियों पर पेशाब करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। लोगों के शिकायत बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। दारागंज घाट से जल भरकर जा रहे कुछ कांवडिए रात होने की वजह से फूलपुर कस्बे में कोतवाली गेट के पास एक दुकान के चबूतरे पर आराम कर रहे थे।

आरोप है कि इसी बीच एक युवक कांवडियों के ऊपर पेशाब करने लगा। कांवड़ियों ने इसका विरोध किया तो युवक ने उन पर पान खाकर धूक दिया। इस पर कांवड़ियों ने उसे पकड़ लिया। इसकी जानकारी जब मोहल्ले के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार गौतम के मुताबिक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।

रिपोर्ट… ब्यूरो कार्यालय प्रयागराज 

Leave a Comment

error: Content is protected !!