भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, सफारी सवार युवकों ने दौड़ाकर पीटा

Share

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ममफोर्डगंज इलाके बलरामपुर हाउस में घटित हुई घटना….

फूलपुर एक्सप्रेस 

प्रयागराज। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्र पर जानलेवा हमला किया गया। सफारी सवार दो युवकों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यही नहीं उनके ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया और अपहरण की कोशिश की गई। यह वारदात कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ममफोर्डगंज इलाके बलरामपुर हाउस में हुआ। रोहित मिश्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ममफोर्डगंज इलाके के बलरामपुर हाउस में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। सफारी सवार धारदार हथियारों से लैस दो युवकों ने रोहित पर बीती रात जानलेवा हमला कर दिया। रोहित पर वाहन चढ़ाने और उन्हें घसीटकर वाहन से ले जाने का प्रयास किया गया। लोगों के आते देख हमलावर भाग निकले। घायल रोहित का उपचार कराया गया। उनके सिर में चोट आई है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि रोहित मिश्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!