



संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया…..
फूलपुर एक्सप्रेस
फूलपुर, आजमगढ़। संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान जुलाई 2024 को लेकर शुक्रवार दिनांक 28 जून 2024 को डॉक्टर अखिलेश कुमार चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर आजमगढ़ के निर्देशन में नगर पंचायत कार्यालय फूलपुर में नगर पंचायत फूलपुर के समस्त कर्मचारी सफाई कर्मियों तथा नगर पंचायत फूलपुर के सभासदगणों व संभ्रांत व्यक्तियों का संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का विधिवस प्रशिक्षण दिया गया, संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 जुलाई 2024 तक तथा दस्तक अभियान 11 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 जुलाई तक शासन के निर्देशानुसार समस्त देश में मनाया जा रहा है।
