चुनाव में जीत के छः माह में पाक अधिकृत कश्मीर हमारा (भारत ) होगा, इस काम के लिए हिम्मत चाहिए हिम्मत…योगी आदित्यनाथ

Share

सपा कांग्रेस पर बरसे योगी, कहा आजमगढ़ कि पहचान,, अब पा रही सम्मना…..

फूलपुर एक्सप्रेस 

फूलपुर, आजमगढ़। लालगंज सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी नीलम सोनकर के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने चुनावी मंच से सपा, कांग्रेस सहित पाकिस्तान को ललकार, कहां इनके हाथ में सत्ता होती है तो आए दिन होते थे आतंकवादी घटनाएं, लगा रहता था प्रदेश के कई जिलों में कर्फ्यू , देश और प्रदेश में एक समान विचारधारा वाली सरकार बनने से आतंकवादी घटनाओं पर जहां लगा ब्रेक तो वही विकास के साथ-साथ बहन बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है.

रविवार को दिन में सवा बारह बजे के करीब फूलपुर के जगदीशपुर पहुंचे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ जिले के लालगंज( सु )से प्रत्याशी पूर्व सांसद नीलम सोनकर के लिए चुनावी सभा में उमड़े जन समूह से समर्थन मांगा, उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार में एक लालगंज से नीलम सोनकर का भी नाम होना चाहिए, उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि, इन लोगों का पूरा का पूरा तंत्र जिस प्रकार के भ्रष्टाचार में नियुक्त था जिस प्रकार की अर्ज़क्ता में लिप्त था जिस प्रकार किया दुर्रव्यवस्था करने में लिप्त था, जिस प्रकार की अर्ज़कता आजमगढ़ में फैलाई थी जैसे उन्होंने देश की सुरक्षा में सेंध लगाया था और आजमगढ़ जनपद वासियों के सामने पहचान का की संकट खड़ा कर दिया था, कि देश के अंदर और बाहर आज मोदी जी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत का दर्शन हो रहा है और विरासत का सम्मान भी हो रहा है, जो भारत की सुरक्षा को पुख्ता भी कर रहा है आज आप दुनिया में कहीं जाएंगे लोग आपको सम्मान देंगे लेकिन 2014 के पहले यह स्थिति नहीं थी पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का एक गठबंधन भारतवासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था 2014 के पहले देश के अंदर सुरक्षा की स्थिति खराब थी, पहले आतंकी वारदात होती थी, कभी अयोध्या में राम जन्मभूमि पर हमला कभी काशी के संकट मोचन पर हमला कभी अयोध्या, वाराणसी और लखनऊ की कचहरी पर हमला कभी सीआरपीएफ कैंप रामपुर हमला, पर जब भी हम लोग संसद में इस मुद्दे को उठाते थे तो सपा, कांग्रेस के लोगों कहते थे कि आतंकवादी तो सीमा पार के है, सरकार के लोग अपने आप लोग बोलते थे कि नहीं हमारे पास इतनी तैयारी कैसे हम आतंकवादी का मुकाबला करेंगें, देश की रक्षा नहीं कर पा रहे थे, देश के अंदर अराजकता की स्थिति बनी हुई थी,अब कही भारत में तेज़ आवाज़ में पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान पहले ही भारत कहने लगता है इसमें मेरा हाथ नहीं, आप रोज अखबार उठाते थे तो सुबह-सुबह या तो आतंकवादी की घटना छपी होती थी या घोटाले की खबर छपी होती थी,

मैं आप लोगों को भरोषा दिलाता हूं कि चुनाव में जीत के बाद छः महीने के अंदर पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा होगा, और यह तभी होगा जब हिम्मत होगी इन सब कामों के लिए हिम्मत चाहिए हिम्मत, उन्होंने विकास कि बात करते हुए कहा कि रोड और रेलवे की कनेक्टिविटी बढ़ रही है मेट्रो आ रही है एयरपोर्ट बन रहा है विश्वविद्यालय बन रहे हैं और मेडिकल कॉलेज लागू हो रही है 80 करोड लोगों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है और उत्तर प्रदेश में तो हमने व्यवस्था किया है अगर कोई गरीब आयुष्मान कार्ड नहीं प्राप्त कर पाया है नहीं बन पाया है कोई परिवार में बीमार है सांसद, पूर्व सांसद, विधायक कोई नेता, मंत्री नहीं मिल पा रहा तो हमसे संपर्क करें हमें लिखें मैं इलाज़ के लिए पैसे कि व्यवस्था सोधे कराऊंगा, प्रधानमंत्री मोदी जी के सरकार में 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मन निधि 12 करोड़ घरों में शौचालय कानिर्माण कराया, बचे हुए गरीब को भी आगे इन योजनाओं से लाभ पहुंचाने को काम किया जाएगा, इंडि गठबंधन है भ्रष्टाचार का प्रबंधन है, आज उन दिक्क़तों का सामना जनता को नहीं करना पड़ता, और वो इसलिए क्योंकि भाजपा की सरकार है आज गरीब को राशन मिलता है इसलिए क्योंकि भाजपा की सरकार है और आज हर-घर जल की योजना सरकार हो रही है क्योंकि भाजपा की सरकार है और इसलिए जब केंद्र और राज्य में एक समान विचारधारा की सरकार होती है यह सरकार जनता जनार्दन की प्रति संवेदनशील होती है जब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकार होती है उनकी संवेदना गरीब के लिए नहीं दलित के लिए नहीं वंचित के लिए नहीं महिलाओं के लिए नहीं नौजवानों के लिए नहीं बेटी के लिए नहीं व्यापारी के लिए नहीं उनकी संवेदना तो माफिया और आतंकवादियों के प्रति है, आने वाली 25 मई को चुनाव है मोदी जी के विश्वास पर नीलम सोनकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनाकर के आपके बीच में आई है इनको आप ने समर्थन दिया है अब आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है श्रीमती सोनकर 25 मई को संसद में चुनकर के जाएगी लोगों ने संकल्प ले लिया, क्या आप सब सहमत है जो राम मंदिर के विरोधी है जो माफिया के समर्थक है जो गुंडागर्दी करवाते है, उनके विरुद्ध वोट कर नीलम सोनकर को जिताएंगे.

इस दौरान हजारों की भीड़ में एक बच्चे व दो लड़कियों ने योगी आदित्यनाथ की स्क्रैच पेंटिंग बनाई थी जिसको देख योगी आदित्यनाथ अपने सुरक्षा कर्मियों को पेंटिंग सहित उन बच्चों को मंच पर लाने को कहा, मंच पर पहुंचे बच्चों से पेंटिंग लेते हुए उन्हें प्यार दुलार करते हुए, आशीर्वाद भी दिया,

योगी के आगमन से लेकर सभा से जाने तक चुनावी सभा में जुटे हजारों लोगों ने जय श्री राम, भारत माता की जय, अबकी बार 400 पार, मोदी मोदी, योगी योगी, जैसे गगनचुंबी नारे लगाए 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सूरत श्रीवास्तव, भानु प्रताप चौहान, विनोद राय, अजय नरेश यादव, पूर्व सांसद संगीता आजाद, अहिमर्दान आजाद, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राम अशीष बरनवाल, विजय सोनकर सहजानंद राय एमएलसी रामसूरत राजभर, मनोज यादव, घनश्याम पटेल, रानू राजभर, सहित आदि लोग थे,

Leave a Comment

error: Content is protected !!