जेईई मेंस आईआईटी की परीक्षा में सफल होने वाले विद्यालय के तीन छात्रों को सम्मानित किया गया, न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र रच रहे इतिहास

Share

जेईई मेंस आईआईटी की परीक्षा में मिली सफलता….

फूलपुर एक्सप्रेस 

फूलपुर, आजमगढ़ । फूलपुर कस्बा स्थित न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में शुक्रवार को छात्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें इसी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र जेईई मेंस आईआईटी की परीक्षा में सफल होने वाले विद्यालय के तीन छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मोहमद रियाज अहमद और मोहम्मद राजिक खान ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें तो कठिन से कठिन परीक्षा में भी व्यक्ति को निश्चित सफलता मिलती है। विद्यालय के तीन होनहारों ने इस उदाहरण को चरितार्थ किया है।

छात्र संग पिता का भी सम्मान करता विद्यालय परिवार 

उन्होंने बताया कि विद्यालय के निखिल बरनवाल, रोशन गुप्ता और दिब्ब्यांशु ने पहले प्रयास जेईई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। इसके बाद उन्होंने इन मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और मेडल देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर प्रबंधक नैय्यर आजम खान, राजिक खान, सादिक खान राहुल, वसी हसन, विपुल सहित आदि लोग थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!