रंगोत्सव का त्योहार, होली हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, हर कोई मस्ती के रंग में सराबोर नज़र आया

Share

जम कर खेली गई होली….

फूलपुर एक्सप्रेस

फूलपुर,आजमगढ़। फूलपुर स्थानीय नगर पंचायत व आस पास के ग्राम पंचायत क्षेत्र में रंगोत्सव का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। हर कोई मस्ती के रंग में सराबोर अपने अपने तरीके से होली मनाई। मनोज हलवाई के नेतृत्व में ढोल, मंजीरा, ढफली के साथ गायन मंडली के समूह के साथ होली के भक्तिपूर्ण माहौल में होली की परम्परा को सादगी पसंद को जीवन्त रखा। वहीं जगह जगह कुर्ता फाड़ होली हास परिहास का कारण बनी रही। वही सायंकाल गुलाल अबीर से की होली चरण स्पर्श, गले लगा कर, लोग एक दूसरे को होली की शुभ कामनाएं आदान प्रदान किया। , शाम को हनुमान दल अखाड़ा के प्रबन्धक चंचल प्रसाद मोदनवाल के नेतृत्व में संगत जी गुरुद्वारा से अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जिसमे कलाकारों द्वारा तलवार,लाठी,गोला, अग्निचक्र, भाला आदि का बखूबी प्रदर्शन किया।

वही एक नन्हे बच्चे ने हैरतरंज प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। नन्हे बच्चे की सभी ने खूब सराहा। शाम को उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में बस स्टॉप फूलपुर पर मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे 21फूट ऊंचे मटके को श्रृंखलाबद्ध तरीके से फोड़ना था। कई बार गिरने संभलने के साथ भरथरी यादव लक्षुपुरा कनेरी की टीम ने मटका फोड़ विजेता बनी। जन सहयोग के साथ ग्यारह हजार एक सौ इक्यावन रुपए का नगद पुरस्कार हासिल किया। इस काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

मटकाफोट कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय जायसवाल,संचालन राकेश विश्वकर्मा ने किया।कोतवाल शशिमौली चौधरी ने स्थानीय प्रशासन, के साथ महिला पुलिस, पीएसी जवान के साथ होली को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया।

रिपोर्ट…मनोज मोदनवाल

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!