सरसों के खेत में मिली ट्रक ड्राइवर की लाश; घर जाने की बात कह कर निकाला था मृतक

Share

आजमगढ़ ।  दीदारगंज थाना क्षेत्र के चिताराम महमूदपुर गांव के बिछियापुर पुरवा के रहने वाले वीरेंद्र यादव उर्फ बिंदु (40 ) का शव सरसों के खेत में मिला। मृतक वीरेंद्र यादव ट्रक ड्राइवर था और 10 दिन पहले ही अपने घर से निकला था। 2 मार्च की रात को बालू लगा ट्रक लेकर सूरहन गांव स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी किया था। खड़ी खड़ी करने के बाद अपने खलासी को लेकर मार्टिनगंज बाजार स्थित ढाबे पर खाना खाया। मार्टिनगंज में खाना खाने के बाद ड्राइवर खलासी को ट्रक में सोने के लिए कहकर अपने घर सोने चला गया। ट्रक का मालिक सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद सद्दाम आज जब वीरेंद्र यादव के घर पहुंचे और वीरेंद्र यादव के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया तो मृतक की पत्नी ने बताया कि वह घर नहीं आए। जिसके पास गांव के लोगों ने वीरेंद्र यादव की तलाश शुरू कर दी काफी खोजबीन के बाद घर से कुछ दूर पर बनगांव माइनर के निकट सरसों के खेत में एक लाश मिली। इस मामले की जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने इस मामले की सूचना ट्रक ड्राइवर के परिजनों को भी दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान वीरेंद्र यादव के रूप में की। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद दीदारगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उसने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है वहीं मृतक की पत्नी उषा का रो-रो कर बुरा हाल है। इससे पूर्व मृतक के माता-पिता की मौत हो चुकी है और मृतक वीरेंद्र ट्रक चला कर अपने घर की आजीविका का चलता था। पुलिस ने 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

SP ग्रामीण बोले परिजनों से ली जा रही है तहरीर..

जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में सरसों के खेत में युवक का शव मिलने के मामले में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि मिटक के चेहरे पर चोट के निशान है। ऐसे में इस मामले में परिजनों से तहरीर प्राप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!