बालअपचारी से शादी करवाने का झाँसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Share

आरोपी गिरफतार……

जहानागंज, आजमगढ़। 28.12.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना जहानागंज स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि एक बाल अपचारी ने वादिनी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा शादी का दिनांक निश्चित होने के पश्चात शादी से इन्कार कर दिया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 570/23 धारा 376 भादवि0 बनाम बाल अपचारी के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।

मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बाल अपचारी को गिरफ्तार कर पूर्व में मा0 प्रस्तुत कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।

मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आया कि अभियुक्त भोला पासवान पुत्र देवनाथ पासवान निवासी गोपालपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़ ने वादिनी की शादी बाल अपचारी से करवाने की बात पर वादिनी के साथ दुष्कर्म किया था।

*गिरफ्तारी का विवरण-* आज दिनांक 11.01.2024 को थाना प्रभारी जहानागंज मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त भोला पासवान पुत्र देवनाथ पासवान निवासी गोपालपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़ को चक्रपानपुर चौराहे से समय करीब 10.40 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* भोला पासवान पुत्र देवनाथ पासवान निवासी गोपालपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोगः-* मु0अ0सं0 570/23 मु0अ0सं0 570/23 धारा 376 डी, 506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना जहानागंज, आजमगढ़

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

थाना प्रभारी व0उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह, का0 प्रदीप यादव, का0 राकेश वर्मा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई