आजमगढ़, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Share

आरोपी गिरफतार……

सरायमीर, आजमगढ़। दिनांक 06.01.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा सरायमीर थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त सनी कुमार पुत्र सतिराम ने वादिनी को शादी का झांसा देकर सन 2018 से दुष्कर्म करता रहा तथा अभियुक्त की शादी सन 2018 में हो जाने के बाद भी वादिनी के साथ दुष्कर्म करता रहा। दिनांक 04.01.2024 को अभियुक्त की पत्नी व मां ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 06/2024 धारा 376/504/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।

वहीं गुरुवार को निरीक्षक अपराध सूर्यवंश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सनी कुमार पुत्र स्व0 सतीराम सा0 रंगडीह थाना सरायमीर आजमगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष को छित्तेपुर बाजार से समय करीब 10.40 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* सनी कुमार पुत्र स्व0 सतीराम सा0 रंगडीह थाना सरायमीर आजमगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 06/2024 धारा 376/504/506 भादवि थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1.निरीक्षक अपराध सुर्यवंश यादव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।

2. का0 रजनीश पटेल थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।

3.का0 आशु सिद्दीकी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई