फूलपुर, आजमगढ़। विजय दशमी, दशहरा के पावन पर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल ने नगर निवासियों को बधाई दी उन्होंने अपने आवास पर लोगों से मिलते हुए कहा कि दशहरा का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, साथ ही हमारे जीवन का रामायण रूपी मूल आधार भी है, मानव जीवन में रामायण एक संस्कार का कार्य करती है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मो अरशद खां, अनिल सोनकर, रफीक फूलपुरी , डा मो आविद, ओंकार नाथ गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुरेश सोनकर बॉडी भाई, आशीष कुमार, मो रिज़वान, इफ्तेखार गुड्डू , चंदन गुप्ता, अमरनाथ, निखिल जायसवाल, प्रहलाद आर्य सहित आदि लोग मौजूद रहे।
