फूलपुर,आजमगढ़ की एक महिला, खुशी पुत्री विजय कुमार, के साथ हुए ₹4900 के साइबर फ्रॉड के पैसे वापस कराए गए हैं। यह राशि उनके बैंक खाते में वापस जमा करा दी गई है। दिनांक 22.08.2025 को खुशी के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और उनके पिता के नाम पर पैसों की मांग करते हुए धोखाधड़ी की। इस धोखाधड़ी में खुशी के खाते से ₹4900 निकाल लिए गए थे।
खुशी ने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर दर्ज कराई थी, जांच में पता चला कि यह राशि क्रोमा कंपनी की वेबसाइट पर शॉपिंग के लिए इस्तेमाल की गई थी। पुलिस द्वारा क्रोमा के नोडल अधिकारी से संपर्क किया गया। इसके बाद, क्रोमा ने उस खरीद को रद्द कर दिया और ₹4900 की राशि खुशी के खाते में वापस लौटा दी।

Author: PhoolpurExpressNews
Post Views: 871