प्रयागराज में तेज बारिश का दिखने लगा असर, 24 घंटे में गंगा में तीन और यमुना का चार सेमी में बढ़ा जलस्तर!

प्रयागराज में जलस्तर देख लोगों में दहशत…….

फूलपुर एक्सप्रेस 

प्रयागराज। उत्तराखंड एवं अन्य इलाकों में हो रही बारिश का असर गंगा और यमुना के जलस्तर पर दिखना शुरू हो गया है। हालांकि, अभी घबराने की बात नहीं है। क्योंकि प्रयागराज में दोनों नदियां चेतावनी बिंदु से काफी नीचे बह रही हैं। बीते 24 घंटे के दौरान प्रयागराज में गंगा का जलस्तर तीन सेमी और यमुना का जलस्तर चार सेंटीमीटर बढ़ा है।बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी समेत तमाम इलाकों में बारिश हो रही है। इसका असर नदियों के जलस्तर में भी देखने को मिला है। हालांकि, प्रयागराज में गंगा और यमुना में जलस्तर बढ़ने की गति ज्यादा नहीं है। यहां चेतावनी बिंदु से दोनों ही नदियां काफी नीचे बह रही हैं। मंगलवार रात आठ बजे की तुलना में गंगा का फाफामऊ में जलस्तर तीन सेंटीमीटर बढ़कर 76.01 मीटर पहुंच गया।

इसी तरह छतनाग में गंगा का जलस्तर 71.71 से बढ़कर 71.74 पहुंच गया। वहीं नैनी में यमुना का जलस्तर चार सेमी बढ़ा। यहां मंगलवार की रात आठ बजे जलस्तर 72.55 मीटर था जो बुधवार की रात 72.59 मीटर पहुंच गया। यहां भी यमुना का जलस्तर 24 घंटे में चार सेमी बढ़ा।

रिपोर्ट….ब्यूरो कार्यालय, प्रयागराज 

ये भी पढ़ें...