रामनवमी पर झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई, राम दर्शन कर जगह जगह प्रभु श्री राम की आरती उतारी गई।

Share

रामनवमी……

फूलपुर एक्सप्रेस 

फूलपुर आजमगढ़। राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी,,,, के मधुर संगीत व मां दुर्गा कीर्तन मण्डल के मनमोहक भजन के प्रस्तुति के साथ फूलपुर राम जानकी अचारी बाबा मन्दिर से आर एस एस व ऋषि तिवारी पुजारी के नेतृत्व में प्रभु तम दरबार की नयनाभिराम झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे महिलाओं सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान की झांकी को पुष्प वर्षा व धूप दीप पुजारी ऋषि तिवारी द्वारा किया गया। जगह जगह प्रभु श्री राम की आरती उतारी गई, जगह जगह जलपान की व्यवस्था सामाजिक लोगो द्वारा किया गया।

श्री शंकर जी तिराहा पर महा आरती उतारी गई।शोभा यात्रा अचारी बाबा मन्दिर परिसर से निकलकर मां भवानी तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, शनिचर बाजार, चूना चौक, भारत माता मन्दिर मेन रोड, बस स्टॉप, मंगल बाज़ार, गल्ला मंडी होते हुए भवानी माता मन्दिर से राम जानकी आचारी मन्दिर पहुंची। जहा आरती प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष भानु प्रताप चौहान, व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल, राजेश मोदनवाल, राकेश विश्वकर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष, अरविन्द जी,सुधीर, सुरेश मौर्य, लल्लन प्रसाद, आदि सहित मातृ शक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शान्ति व्यवस्था के लिए कोतवाल शशि चन्द चौधरी, महिला थाना प्रभारी प्रियंका तिवारी सहित प्रशासन पुलिस बल तैनात रहे।

रिपोर्ट…मनोज मोदनवाल(सद्भावना)

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!