बरियार पुर में आगजनी से कलावती और सुमन की गृहस्थी जलकर राख हो गयी

Share

आग का तांडव…

बरिस्ता – ग्राम सभा बरिस्ता के बरियार पुर पुरवा में कलावती और सुमन के घर आज दोपहर आग लग गयी,आग के चलते कलावती और सुमन की गृहस्थी पूरी तरह से जलकर राख हो गयी, कलावती और सुमन मेहनत, मजदूरी कर साल भर खाने के लिए किसी तरह इन्तजाम कर रखे थे,आग से चावल,आटा और कपड़े जल गये, आग की इस घटना में कलावती की बकरी भी बुरी तरह जल गयी थी जो थोड़ी देर में दम तोड़ दी, कलावती के पति जितेन्द्र और सुमन के पति धनराज ईट भट्टे पर काम करते हैं, आग की सूचना मिलते ही गांव के लोग दौड़ पड़े और गांव के लोगों के सहयोग से कलावती और सुमन के परिवार को बाहर निकाला गया वर्ना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

ग्राम सभा बरिस्ता के पूर्व प्रधान राजेश सिंह ने आगजनी की इस घटना की सूचना लेखपाल को दी है पूर्व प्रधान राजेश सिंह ने बताया कि आगजनी के शिकार हुए दोनों परिवार बहुत ही गरीब है शासन की तरफ से लेखपाल द्वारा घटना स्थल का दौरा कर आर्थिक मदद दिए जाने की जरूरत है, पूर्व प्रधान राजेश सिंह ने कहा कि गांव के लोग पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और यथासंभव सहयोग भी कर रहे हैं लेकिन शासन द्वारा आर्थिक मदद मिलनी चाहिए/

रिपोर्ट…सुरेश यादव 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!