बीजेपी, कार्यकर्ताओं सहित श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम श्रीराम लला के दर्शन को फूलपुर सेक्टर से पांच सौ से अधिक लोगों को बस से अयोध्या ले जाने की तैयारी

Share

अयोध्या दर्शन……

Phoolpur express 

फूलपुर, आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को अयोध्या धाम ले जाकर राम लला के दर्शन कराएगी। फूलपुर सेक्टर से पार्टी के करीब पांच सौ से अधिक लोगों को अयोध्या ले जाने की तैयारी की गई है। इसके लिए 12 बसों का इंतजाम किया गया है। कार्यकर्ता चार मार्च को अयोध्या रवाना होंगे।

पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु चौहान ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या जाने वाले हर कार्यकर्ता की सहूलियत का ध्यान रखा जाएगा। बताया कि 12 बसों से चार मार्च को अयोध्या पहुंचकर करीब पांच सौ से अधिक कार्यकर्ता राम लला का दर्शन करेंगे।

इसके लिए फूलपुर सेक्टर के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु चौहान को संयोजक बनाया गया है। अयोध्या जाने वाले कार्यकर्ताओं को फोटो सहित परिचय पत्र जारी किया जा रहा है। संयोजक ने बताया कि जिले से चार मार्च को हजारों की संख्या में बसे और निजी वाहन से कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना होंगे। अयोध्या दर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। इस मौके पर समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे ।

रिपोर्ट….आर हुसैन 

Leave a Comment

error: Content is protected !!