फूलपुर में अधिवक्ता संशोधन विधेयक का विरोध: वकीलों ने फूंकी विधेयक की प्रतियां, दिया राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन

Share

अधिवक्ता संशोधन विधेयक का विरोध, धरना प्रदर्शन,…

फूलपुर, आजमगढ़ । अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में फूलपुर बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष विनोद यादव की अध्यक्षता धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसका कड़े शब्दो में विरोध किया गया। इस दौरान सभी अधिवक्ता धरना मंगलवार को छठे दिन भी सम्पूर्ण न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिले से आये अधिवक्ता तारकेश्वर मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता समाज के साथ अन्याय नही बर्दास्त किया जाएगा , जबतक संशोधन बिल वापस नही लिया जाता है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। वही अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 बिल प्रतियां जलाकर विरोध प्रगट किया।

संघ के अध्यक्ष विनोद यादव ने इस विधेयक को अधिवक्ताओं के हित के खिलाफ बताया। उन्होंने इस विधेयक को अधिवक्ता स्वतंत्रता और प्रत्येक घातक बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग किया गया। महामंत्री संजय यादव ने कहा कि भारत सरकार की ओर से प्रस्तावित एडवोकेट संशोधन विधेयक 2025 अधिवक्ताओं के हित में नहीं है। न्याय प्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अधिवक्ता स्वतंत्रता बेहद आवश्यक है, लेकिन इस संशोधन विधेयक में अधिवक्ताओं के अधिकारों को सीमित करने का प्रस्ताव किया गया है। इस विधेयक में अधिवक्ताओं के स्वतंत्र अधिकारों पर प्रतिबंध लगाने के प्रावधान शामिल किए गए हैं, जिससे वे आमजन को न्याय दिलाने में बाधित हो सकते हैं। वही पूर्व अध्यक्ष इश्तियाक अहमद नन्हे ने सभी अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग विधेयक का विरोध दर्ज कराएं और इसके खिलाफ सशक्त विरोध प्रदर्शन भी करें।

तहसील के अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन

जिसे लेकर फूलपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन का मांग पत्र तहसीलदार कमल कुमार सिंह को दिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष इंदुशेखर पाठक, इश्तियाक अहमद, रमेश चंद शुक्ला, लाल चन्द यादव, राम नरायन यादव, श्रीराम यादव, श्री नाथ सिंह देशराज यादव, घनश्याम तिवारी, ओम प्रकाश चौहान बिजय सिंह, अतुल राय, हृदय शंकर मिश्रा, शमीम काजिम कमलेश, अंगद यादव, बांकेलाल यादव, प्रदीप सिंह भगवती प्रसाद गुप्ता राजकुमार आदि लोग रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!