फूलपुर में महाशिवरात्रि का उत्साह: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे

Share

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़…

फूलपुर, आजमगढ़:  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर हर महादेव की मनोहारी उदघोष, शिवालयो पर घण्टे की ध्वनि सभी दिशाओं को अभिसिंचित कर दिया। दुर्वासा धाम के तमसा, मंजूषा के संगम तट पर स्नान , ध्यान के साथ श्रद्धालुओ ने दुर्वेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया। परिवार के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। वही कावरिया बंधुओ ने भगवान दुर्वेश्वर महादेव, मुंडेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक कर कावर लिए अंपने गंतव्य स्थान पर प्रस्थान किया। हर हर महादेव,, बोल बम के स्वर गुंजायमान रहे। आसपास गांवों में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

दुर्वासा धाम में जलाभिषेक दुग्धअभिषेक के लिए कतर में खड़े श्रद्धालु, फूलपुर में सिंगर से सजा शिवालय

श्रद्धालुओं ने जलभिषेक दुग्धाभिषेक किया। श्रद्धालुओं का शिव मंदिर में लम्बी लम्बी कतारें अपनी बारी की प्रतिक्षा मे खड़े होकर जलभिषेक दुग्धाभिषेक किया। क्षेत्र के दुर्वासा धाम के दुर्वेश्वर महादेव, मुंडेश्वर नाथ महादेव, श्री शकर जी तिराहा, राम जानकी मंदिर, नागा बाबा मन्दिर बाबा परमहंस जी मन्दिर आदि शिवालयो पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक,दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, फल फूल, चंदन, आदि से पूजन अर्चन किया।दुर्वासा, मुंडेश्वर नाथ, सहित जगह जगह मेला लगा छोटी छोटी दुकान चाट, चाउमीन,जलेबी, बिसाता,खिलौना, गुब्बारा, आदि की दुकानें सजाई।जरूरी सामान की लोगो ने खरीददारी की इस अवसर पर पुलिस प्रशासन अलर्ट रही।

रिपोर्ट _ मनोज मोदनवाल 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई