विद्युत चोरी में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे विद्युत बिच्छेदन, कटिया कनेक्शन धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत उपकेन्द्र 33/11अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के अवर अभियंता निखिलशेखर सिह के नेतृत्व में सुबह आठ बजे से दो बजे तक मुड़ियार रोड फूलपुर देहात, शंकर जी चौराहा, पुरानी मछली मार्केट चौराहा आदि सैकड़ो घरों की चेकिंग की गई। जिसमें दस हजार से ऊपर के करीबी 25 उपभोक्ताओं की खम्भे से विद्युत विछेदन की कार्यवाहीं की गई। विद्युत चोरी में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इस अवसर पर पंकज, प्रशांत कुमार, सन्तोष, रमाकान्त, इम्तेयाज, राजकुमार, सिकन्दर सहित मीटर रीडर उपस्थित रहे।
Author: Phoolpur Express
Post Views: 481





