मच्छर जनित रोगों के रोकथाम के लिए नगर पंचायत फूलपुर ने चलाया विशेष अभियान, जेसीबी से साफ की गई बड़ी नालियां, तो फॉगिंग मशीन से हुआ मच्छर रोधी दवा का छिड़काव!

Share

वर्षा ऋतु के आख़री माह में हुए सतर्क हुआ नगर प्रशासन….

फूलपुर एक्सप्रेस

आजमगढ़। फूलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छर जनित रोगों, संक्रमण के रोकथाम के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने कमर कस ली है, जिसके लिए बाकायदा जाम पड़े बड़े नालों की सफाई के लिए जेसीबी मशीन को लगाया गया है, वर्षा ऋतु में मच्छरों के प्रभाव वह उनसे जनित रोगों के रोकथाम के लिए फाँगिंग व कीट नाशक दवावों का छिड़काव युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है,

वार्ड नंबर 3 में जहां बड़े नालों में जेसीबी लगाकर साफ सफाई कराई गई तो वही समय बद्धहोकर कूड़े के उठान के लिए ई रिक्शा कूड़ा वाहन की संख्या भी बढ़ाई गई, साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग मशीन द्वारा मच्छर रोधी दवा का छिड़काव भी किया गया,

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल ने बताया कि जाम पड़े नालों को चिन्हित करते हुए उनकी सफाई के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है साथ ही जन सहयोग माध्यम से उन्होंने अपील किया कि कूड़ा उठने के बाद कृपया दोबारा कूड़ा उस स्थान पर ना डालें, और कहीं भी व घरों में जल भराव ना करें। मच्छरदानी व फुल आस्तीन के कपड़े का प्रयोग करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!