स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

फूलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रवीण पटेल से मिला अधिवक्ता संघ फूलपुर, सांसद ने अधिवक्ता संघ की मांग को किया सहर्ष स्वीकार !

Share

फूलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रवीण पटेल से मिला अधिवक्ता संघ की कई मुद्दों पे चर्चा भी……

फूलपुर एक्सप्रेस 

प्रयागराज। फूलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रवीण पटेल से रविवार को अधिवक्ता संघ फूलपुर की एक अनौपचारिक मुलाकात अध्यक्ष शिव पूजन तिवारी के नेतृत्व में हुई, जिसमें तमाम अधिवक्ताओं के साथ उनके आवास पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई, जिसमें सांसद महोदय द्वारा अधिवक्ता संघ फूलपुर में अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए बारादरी शेड के निर्माण की मांग को सहर्ष स्वीकार किया गया और जो भी मदद शासन प्रशासन से मिल सकती है पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ ने कहा कि हम उनका आभार प्रकट करते हैं और अपने तमाम अधिवक्ता साथियों को बधाई भी देते हैं कि संघर्ष के दिनों में हमारे संगठनात्मक ढांचे के साथ कंधा से कंधा मिलाकर हम सभी संघर्ष करते रहे हैं, और आज इसी कड़ी में सांसद महोदय से संगठन के तौर पर कुछ मांगे रखी गई जिसे सांसद महोदय ने सहर्ष स्वीकार किया।

रिपोर्ट…. ब्यूरो कार्यालय प्रयागराज 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!