सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव जीते…भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 1 लाख 61 हजार वोटों से हारे, तीसरे स्थान पर मशहूद सबीहा

Share

आजमगढ़।   इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव करीब 1,61035 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 5,08,239 वोट मिले हैं। वहीं उनके प्रतिद्वंदी और भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को 3,47,204 वोट मिले हैं। जबकि बसपा मशहूद सबीहा अंसारी को 1,79,839 वोट मिले हैं।

आजमगढ़ में सुबह 8 बजे ही वोटिंग शुरू हो गई थी। शाम करीब 5 बजे तक वोटिंग की गिनती चली। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ड्रोन से निगरानी की गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!