दहेज़ की मांग मार पीट के साथ जबरिया अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगा पत्नी ने पति को भिजवाया जेल, मामला बना चर्चा का विषय

Share

अजब गजब हुआ रिश्ते का विश्वास ……

फूलपुर एक्सप्रेस 

आजमगढ़। थाना जहानागंज क्षेत्र के चन्द्रशेखर ट्रस्ट के पास रामपुर से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त रविवार को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि 24 मार्च 2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी के ससुराल वाले वादिनी से दहेज की मांग कर मार पीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं तथा उसके पति ने आप्राकृतिक सम्बन्ध बनाया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 123/24 धारा 498A,323,506,377 आईपीसी व ¾ डीपी एक्ट बनाम सचिन सिंह (पति) व ससुरालजनों समस्त निवासी रुकुन्दीपुर थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मदन गुप्ता द्वारा की जा रही है।

रविवार को उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सचिन सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह साकिन रूकुनूद्दीनपुर थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर को चन्द्रशेखर ट्रस्ट के पास रामपुर से समय करीब 10.15 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!