शांती सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से……
फूलपुर एक्सप्रेस
दीदारगंज-आजमगढ़। मार्टिनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश स्थित प्रकाश हास्पिटल में शांती सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से डा0बी आर आम्बेडकर की जयंती पर निःशुल्क नेत्र एवम दंत, मुख रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें गरीब ,मजलूम एवम बेसहारा दो सौ पचास मरीजों की मुफ्त जांच, परामर्श एवम दवा का वितरण विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया गया।इस अवसर पर डा0गोल्डेन यादव नेत्र सर्जन तथा मुख एवम दंत रोग चिकित्सक डा0अनुराग तिवारी थे। प्रकाश हास्पिटल के प्रबन्धंक कृष्ण कांत मिश्र नें कहा कि इस चिकित्सा शिविर का आयोजन शांती सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से किया जाता है इस चिकित्सा शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के गरीबों मजलूमों एवम बेसहारा लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर प्रदुम्न मिश्र, डा0सतीस त्रिपाठी,डा0संदीप, डा0 शरद यादव, शशांक मिश्र, पवन यादव, अमित यादव, अविनाश मिश्र ,सपना गुप्ता, शिवानी मिश्रा, डा0अनीता विश्वकर्मा आब्स एंड गायनी आदि लोग उपस्थित थे।





