अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद आजमगढ़ में महिला पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

मिशन शक्ति फेज-4.0 के अन्तर्गंत मिला सम्मान…

फूलपुर एक्सप्रेस 

आजमगढ़। प्रदेश मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ की अध्यक्षता में जनपद आजमगढ़ में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में मिशन शक्ति फेज-4.0 के अन्तर्गंत (दिनांक- 14.10.2023 से 18.03.2024 तक) नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन हेतु जागरूकता कार्यक्रम जनपद आजमगढ़ के *1,983 गांवों व 255 वार्डों में जाकर 19,221 कार्यक्रम आयोजित कर 1,19,745 पम्पलेट बांटकर 1,599 आनलाइन साफ्ट कापी द्वारा कुल 10,45,607 पुरूष/महिलाओं लोगों को जागरूक* किया गया। 

जनपद आजमगढ़ से *थाना मुबारकपुर में नियुक्त महिला आरक्षी आकृति राव* तथा *थाना बिलरियागंज में नियुक्त महिला आरक्षी काजल सिंह* को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र/मोमेंटो प्रदान किया गया है, जिसके क्रम में आज दिनांक- 06.04.2024 को *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य* द्वारा पुलिस लाइन सभागार आजमगढ़ में उक्त दोनो महिला आरक्षियों को *प्रशस्ति पत्र/मोमेंटो देकर सम्मानित* किया गया।

ये भी पढ़ें...