देश के सबसे बड़े समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर पहला एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो आज का बताया जा रहा है। वीडियो में एक लाल कार सड़क पर पलटती हुई दिखाई दे रही है। पूरे वीडियो को पीछे चल रही एक कार में लगे डैश कैम में रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो दोपहर दो बजकर 50 मिनट के आसपास का है। एक लाल कार पर कई गुलाटी खाती हुई नजर आई। बताया जा रहा है कि इस एक्सीडेंट में दो लोग घायल हुए हैं।
MTHL: New bridge, first accident. Terrible driving. pic.twitter.com/RmwavL9wru
— Vishal Bhargava (@VishalBhargava5) January 21, 2024
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार बहुत तेजी से आ रही थी। वह अपने आगे चल रही कारों से आगे बढ़ना चाहती थी। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। यह तो गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।