ऋतिक सक्सेना का हुआ डीपीएस दिल्ली की मुख्य शाखा में चयन, कायस्थ समाज में हर्ष की लहर

Share

बरेली। शहर के होनहार छात्र ऋतिक सक्सेना ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एक बड़ी सफलता हासिल की है। ऋतिक का चयन प्रतिष्ठित डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) दिल्ली की मुख्य शाखा में हुआ है, जिससे बरेली सहित पूरे कायस्थ समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

ऋतिक सक्सेना, कायस्थ समाज के जाने-माने व्यक्ति और कायस्थ सेना कल्याण परिवार उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र सक्सेना ‘रवि’ के सुपुत्र हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। बेटे की सफलता पर पिता रविंद्र सक्सेना ‘रवि’ को समाज के लोगों और शुभचिंतकों से लगातार बधाई मिल रही है।

समाज ने व्यक्त किया हर्ष

ऋतिक की इस नियुक्ति पर कायस्थ समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। हर्ष व्यक्त करने वालों में वेद प्रकाश सक्सेना ‘कातिब’, संजीव सक्सेना, डॉ. सुबोध अस्थाना, अश्विनी कमठान, आलोक प्रधान, श्यामदीप सक्सेना, मनोज सक्सेना ‘गोपाल धूप’, शैलेन्द्र सक्सेना ‘शैलू’, सचिन कंचन, आशीष सक्सेना, विकास सक्सेना ‘नीटू’, आनंद सक्सेना, उदय सक्सेना, सुशील सक्सेना और आर के श्रीवास्तव सहित अन्य कई लोग शामिल हैं। सभी ने ऋतिक की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!