20 राउंड की काउंटिंग बाकी…. आजमगढ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव आगे: भाजपा प्रत्याशी निरहुआ 94,277 वोटों से पीछे

Share

आजमगढ़। आजमगढ़ बेलइसा के एफसीआई गोदाम में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ इस समय पीछे चल रहे हैं। 31 राउंड काउंटिंग के बाद जिले को उसका सांसद मिलेगा। आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव, सपा से धर्मेंद्र यादव व बसपा ने मशहूद अहमद प्रत्याशी हैं। मतगणना स्थल की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। DM विशाल भारद्वाज का कहना है कि भीषण गर्मी को देखते हुए मतगणना कर्मियों के लिए कूलर और शीतल जल की व्यवस्था की गई है, जिससे की किसी तरह की समस्या न हो।

  • 11वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 87,241 आगे चल रहे हैं। उन्हें 2,18,393 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को 131152 और बीएसपी के मशहूद अहमद को 68543 वोट मिले हैं।
  • 10वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 83,484 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 1,99,562 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को 116078 और बीएसपी के मशहूद अहमद को 64133 वोट मिले हैं।
  • तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 12,924 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 23139 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को 10215 और बीएसपी प्रत्याशी मशूद अहमद को 6562 वोट मिले हैं।
  • दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 12,566 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 21699 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ पीछे चल रहे हैं। उन्हें 9133 वोट मिले हैं। जबकि बीएसपी प्रत्याशी मशहूद अहमद को 9072 वोट मिले हैं।
  • पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव पहले राउंड में आगे चल रहे हैं। उन्हें 15969 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 3625 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्हें 12348 वोट मिले हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई