लालगंज, मार्टिनगंज भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Share

चुनाव को लेकर तैयारी……

फूलपुर एक्सप्रेस 

दीदारगंज-आजमगढ़। लोकसभा लालगंज भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर के कर कमलों से भाजपा कार्यालय मार्टिनगंज का विधि विधान पूर्वक आचार्य राकेश मिश्रा ने मंत्रोचार से भाजपा कार्यालय मार्टिनगंज का उद्घाटन कराया इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जितने विकास के कार्य हुए आजादी के इतना वर्षों बाद कभी भी इतना विकास कार्य नहीं हो पाया था मोदी जी ने जो भी देश की जनता से वादा किया था उस वादे को हर संभव प्रयास कर पूरा किया हर घर में रसोई गैस विधवा वृद्धा पेंशन के साथ किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि से दिया गया सरकार बनने के बाद जो भी कार्य हो रहा है वह और तेजी से रफ्तार लेगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू विनोद राय, पूर्व प्रमुख गौरव सिंह मोनू ,अमित सिंह पिंकू, लालगंज भाजपा जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, रामस्वरथ राजभर, अंकुर राय, संचिता श्री, वैभव राय, ध्रुव कुमार सिंह ,बजरंग बहादुर सिंह ,अनिल सिंह ,ठाकुर प्रसाद सिंह, दिनेश सिंह आदिलोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट… विजय यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!