कैशपार ट्रस्ट, उमापति मॉडर्न सोशल वेलफेयर सोसाइटी संस्था का पहल……
फूलपुर एक्सप्रेस
फूलपुर, आजमगढ़ । कैशपार ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित एवं उमापति मॉडर्न सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा युवा वर्ग को 90 दिवसीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रमाण-पत्र का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कैशपार ट्रस्ट के प्रोजेक्ट कॉआर्डिनेटर रितेश शर्मा ने कहा कि युवाओं को प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिये कैशपार ट्रस्ट निरंतर प्रयासरत है।
संस्था के प्रबंधक गोविंद कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान समय की मांग के अनुसार शिक्षा के साथ ही अनेक स्किल में भी कुशल प्रशिक्षित होना जरूरी है। प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पर कर युवक, युवातियों, छात्र छात्राओं के चेहरे पे मुस्कान उभर रही थी।
इस अवसर पर एआरओ अरविन्द वर्मा, राहुल मिश्रा, शशांक सिंह, गोविंद यादव, विष्णु, सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित रहे।





