उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र अजय नरेश यादव ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व में कांग्रेस से लड़ चुके हैं विधानसभा का चुनाव, यादव समाज के कद्दावर नेता में गिनती

Share

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिलाई सदस्यता….

-2012 में फूलपुर-पवई से कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे विधानसभा

दीदारगंज-आजमगढ़, लखनऊ (फूलपुर एक्सप्रेस )

फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के आँधीपुर गांव निवासी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व0 रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व रामनरेश यादव 1977 में उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2011 में उन्होंने मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लिए थे। 22 नवंबर 2016 को पीजीआई लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। स्व यादव के छोटे बेटे 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर फूलपुर-पवई से चुनाव लड़े थे। सपा की लहर में उन्हें बीजेपी से अधिक लगभग 26 हजार मत मिले थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं सपा के बीच गठबंधन में उन्हें फूलपुर-पवई से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन समाजवादी पार्टी में टूट के बाद उनका टिकट काट दिया गया। जिसके चलते उन्होंने समाजवादी पार्टी को हमेशा के लिए छोड़ दिया। शनिवार को अजय नरेश यादव को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल भी मौजूद रहे।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज देश का नाम दुनिया मे हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व प्रदेश का विकास हो रहा है। अब जाति के ठीकेदारों की चलने वाली नहीं है। हम सब मिलकर एक बार फिर से मोदीजी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।…अबकी बार 4 सौ पार।

रिपोर्ट…विजय यादव 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!