समाजवादी पार्टी लालगंज की कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, चुनावी समर में सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Share

समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन……

फूलपुर एक्सप्रेस 

फूलपुर, आजमगढ़ । फूलपुर नगर स्थिति बाबा परमहंस कुटी सभागार में सोमवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । जोनल, सेक्टर प्रभारी के साथ सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि संगठन की ताकत के बल पर चुनाव जीता जाता है, कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है, संगठन की मजबूती ही पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाती है, लिहाजा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज खड़ी करनी होगी, जिस बूथ पर जैसा वोट पड़ता है,हाईकमान उस बूथ के मुखिया को वैसा ही सम्मान देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह गर्व के साथ लोगों को सपा की नीतियों और कार्यशैली की जानकारी दें, उन्होंने लालगंज लोकसभा क्षेत्र से दरोगा प्रसाद सरोज को चुनाव जिताने की बात की।

पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह डोर-टू-डोर जाकर सपा की रीति-नीति बताएं और प्रत्येक घर पर सपा का झंडा लगवाएं, संगठन से जुड़ा हर सदस्य अभी से चुनावी माहौल बना, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के काम को प्राथमिकता दें।बैठक, सम्मेलन का संचालन सुरेंद्र यादव ने किया।

सम्मेलन को लालगंज(सु) से सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज, अभिषेक पांडेय,जन्मेजय यादव, जितेंद्र यादव,अच्छेलाल यादव, रामाशीष बरनवाल,बीरेंद्र, वसीउद्दीन,जितेंद्र यादव,आदि लोगो ने संबोधित किया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वसीमुदीन शेख,सुरेन्द्र बहादुर यादव,नीरज पांडेय,शिवम जयसवाल,विवेक सिंह,रविन्द्र यादव,सपा व पूर्वांचल किसान संघ के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!