आजमगढ/फूलपुर: जिला अधिकारी आजमगढ़ श्री विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरुण कुमार दीक्षित एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के द्वारा दुर्गा पुजा, नवरात्रि के अवसर पर तथा दशहरा की पूर्व संध्या पर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टीगत कस्बा निजामाबाद, सरायमीर एवं फूलपुर क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।
कस्बा निजामाबाद, कस्बा सरायमीर एवं कस्बा फूलपुर क्षेत्र में पैदल गस्त किया गया तथा थाना प्रभारियों को त्यौहार के दौरान पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया।
दुर्गा पंडाल का निरीक्षण तथा पंडाल पर लगे पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
Author: Phoolpur Express
Post Views: 80





