संस्थान के इस मानवीय प्रयास से बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। राहत सामग्री वितरण के दौरान, संस्थान के संस्थापक और राष्ट्रीय सचिव अवनीश सिंह चंदेल ने कहा, “हम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं।”

इस कठिन समय में, संस्थान के सदस्यों ने बाढ़ पीड़ितों को सहयोग देने के लिए दिन-रात काम किया। प्रदेश संयोजक राजन महुआ जी ने कहा कि, “हम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”

संस्थान ने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस मुश्किल घड़ी में आगे आएं और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहयोग करें। भागीरथ सहयोग सेवा संस्थान के इस सराहनीय कार्य से बाढ़ पीड़ितों में उम्मीद की एक नई किरण जगी है।