बिजली के खंभों से दूर रहने की विभागीय अधिकारियों की हिदायत, जेई व एसडीओ ने लोगों को किया जागरूक!

Share

विद्युत घात से होने वाले अप्रिय घटनाओं पर रोक लगाने की पहल….

फूलपुर एक्सप्रेस 

अंबारी, फूलपुर। क्षेत्र में हुई भारी वर्षा से विद्युत खंभों के अगल बगल जलजमाव के साथ ही पेड़ों की टहनियों के स्पर्श होने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रति दिन बाधित हो रही है। पुराने खम्भे जर्जर बिद्युत तार वर्षो पुराने विद्युत इंसुमेन्ट दो दिन लगातार वर्षा के कारण प्रभावित हो गए हैं। उपखण्ड अधिकारी फूलपुर ने ग्रामीणों को विद्युत खंभों से दूर रहने की नसीहत दी है।

विद्युत विभाग
विद्युत पोल पर अपनी देखरेख में फाल्ट दुरुस्त कराते जेई देवेंद्र प्रताप सिंह

विद्युत अवर अभियन्ता लाइन मैनो के साथ दिन रात क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। वर्तमान समय में रात और दिन दोनों समय लाइन मैन स्थिर नही रहते हैं, फिर भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। इस विद्युत ब्यवधान के सम्बंध में अभियन्ता सबस्टेशन सुदनीपुर देवेंद्र प्रताप सिंह व अभियन्ता विद्युत फूलपुर ग्रामीण मनीष कुमार से पूछने पर बताया गया कि विद्युत उपकेंद्र परिसर व खम्भो के पास बारिश का पानी जमा हो गया है। केबल जावइन्ट की जगह पानी प्रवेश कर लिया है। जिसके कारण विद्युत आपूर्ति के समय केबल इस्पार्क करने से केबल जल रही है। एक साथ अधिक लोड बढ़ने से कहीं भी विद्युत आपूर्ति के समय विद्युत खम्भो स्टिक आदि में विद्युत करेंट उतर सकता है और दुर्घटनाओं की संभावना प्रबल हैं। ऐसे में क्षेत्रवासी विद्युत यंत्रो खम्भो स्टिक आदि से दूरी बनाकर रखे।

रिपोर्ट…वी. कुमार यदुवंशी

Leave a Comment

error: Content is protected !!