स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, मार्टिनगंज नें ठाना है, संचारी रोग भगाना है

Share

संचारी रोग नियंत्रण….

फूलपुर एक्सप्रेस 

दीदारगंज-आजमगढ़। शुक्रवार को दिन में लगभग एक बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज से डा0 योगेश कुमार गौतम के नेतृत्व में विशेष संचारी रोग नियंत्रण हेतु आशा बहुओं ने जागरूकता रैली निकाली जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज से होते हुए भादों मोड़ तक जाकर वापस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज आई । आशा बहुओं द्वारा हम सब नें ठाना है, संचारी रोग भगाना है। ।

मार्टिनगंज नें ठाना है ।

संचारी रोग भगाना है। ।

कचरा कूड़े दानी में ।

सब सोयें मच्छर दानी में ।।

जैसे नारे आशा बहुओं द्वारा लगाकर बाजार वासियों तथा क्षेत्र वासियों को संचारी रोग पर नियंत्रण हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर डा0 राम सिंह, डा0राम प्रवेश वार्ड ब्वाय दिनेश, स्टाफ नर्सेज ,डीइओ पंकज, जोगेंद्र ,पंकज पांडेय आशा संगिनी संध्या सिंह, शशि सिंह, सुशीला यादव ,सीमा तिवारी, शैल कुमारी,पूनम सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट…विजय यादव 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!