खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग, फसल जलकर हुई ख़ाक

Share

आग का तांडव…

फूलपुर एक्सप्रेस 

दीदारगंज-आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के चरौवां गांव में शुक्रवार को दिन में लगभग साढ़े दस बजे चरौवां गांव स्थित विद्युत स्टेशन के पीछे अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे चंद्रिका यादव, श्याम बहादुर यादव, कमला यादव, विनोद यादव की कटाई योग्य तैयार फसल जलकर खाक हो गई ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

मौके पर दीदारगंज की पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई थी। अगलगी में चार किसानों की लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया।

रिपोर्ट…विजय यादव 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!