बेवफा हुई पत्नी ने पति के खून से रंगे हाथ, आशिक संग मिलकर पति को दी भयावह मौत, आशिक संग हुई गिरफ्तार

बेवफा पत्नी नहीं निभा पाई 7 जन्म का साथ……

फूलपुर एक्सप्रेस 

उत्तर प्रदेश। सोनभद्र की पिपरी पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। वहीं पुलिस ने खुलासे करते हुए बताया कि वीरेंद्र गोस्वामी की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। मृतक की पत्नी अनीता ने ही प्रेमी सत्या उर्फ सुजीत के साथ मिल करके गमछे से गला दबा पति की हत्या कर दी थी।

‘वीरेंद्र की पत्नी अनीता का कबूलनामा’…

‘मेरी और सत्या की मुलाकात एक साल पहले हुई थी। वो अक्सर हमारे घर की तरफ आता था। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। हम दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। मेरे पति के घर पर न रहने पर सत्या अक्सर मुझसे मिलने मेरे घर पर आने लगा।

वह हमेशा मुझसे शादी के लिए कहता। लेकिन मैं अपने पति की वजह से अक्सर मना कर देती। वो हमेशा बोलता जब तक तुम्हारा पति जिंदा है तब तक हम दोनों एक नहीं हो सकते। मैंने अपने सीने पर सत्या के नाम का टैटू भी बनवा रखा था।एक दिन मेरे पति ने ब्रेस्ट पर बना मेरा टैटू देख लिया। तभी से हम दोनों में झगड़ा होने लगा। मेरा पति मुझ पर शक भी करने लगा था। इस लिए हम दोनों ने ये फैसला किया कि अब मेरे पति को रास्ते से हटाना होगा। इस लिए हम दोनों ने मिलकर प्लान बनाया।

हमने तय किया कि होली के दिन 25 मार्च पति को मार दूंगी। मैंने सत्या को होली के दिन रात में आने को कहा। होली की रात मैने दोनों बेटियों को जल्दी खाना खिला कर सुला दिया। बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। मेरा पति खाना खा कर बरामदे में सो गया।रात को सत्या आता है। उस समय चारों तरफ अंधेरा था। किसी आने जाने की आवाज नहीं थी। मै अपने पति के पास जा कर देखी वो सो रहे थे। तभी मैं और सत्या उनके पास गए और उनके ही गमछे से उनका लगा दबा दिया।वे छटपटाते रहे, जब तक उनकी जान नहीं निकल गई हमने दबाए रखा। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

सत्या रात में ही अपने घर भाग गया। मैं घर में चली गई और सो गई मानों कुछ हुआ ही नहीं। फिर सुबह होती ही मैं सबसे बोलने लगी किसी ने इनकी हत्या कर दी।मैंने पति के हत्या की आशंका जताई। पुलिस के आने पर उनसे कहा कि कल इनका एक युवक से विवाद हुआ था। उसी वजह से इनकी हत्या हुई है। पुलिस ने जांच करना शुरू कर दिया था।”.. लेकिन कॉल डिटेल ने राज खोलकर रख दिया।

ये भी पढ़ें...