स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

एसएसबी व पुलिस बल के जवानों ने किया फ्लैग , फुट मार्च, लोगों में शांति सुरक्षा व्यवस्था विश्वास को लेकर आयोजन

Share

पुलिस, SSB ने सुरक्षा व्यवस्था के लिया फुट मार्च….

Phoolpur express 

फूलपुर, आजमगढ़। भारत सरकार द्वारा सी ए ए नोटिफिकेशन के बाद कुछ व्यक्तियों ,संस्थाओं, राजनीतिक दलों व वर्ग विशेष के विरोध के चलते फूलपुर में शांति अलर्ट जारी के बाद व आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष-2024 व आगामी पर्व होली/ राम नवमी/ रमजान को सकुशल/ शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत फूलपुर कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस बल, SSB जवानों के साथ क्षेत्रान्तर्गत फूलपुर, अंबारी मुंडिया पैदल मार्च/ एरिया डोमिनेशन किया गया।

बुधवार को फूलपुर सीओ अनिल कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोतवाल शशिचंद चौधरी के नेतृत्व में एसएसबी व पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।फूलपुर कस्बे के के पशु अस्पताल तिराहा से, पुराना मिर्चा मंडी, शनिचर बाजार, शंकरजी तिराह, मंगल बाजार, मेन चौक, बसस्टॉप, अंबारी, मूंडियार सहित अन्य स्थानों अन्य गावों में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस बल ने सुरक्षा का लोगों को एहसास कराया तो अधिकारीयों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। इसके साथ ही संदिग्ध स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। कोतवाल शशिचंद चौधरी ने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से तत्काल संपर्क करें। उन्होंने लोगों से अपवाह फैलाने से बचने और अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को देने को कहा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!