मतदान कराने के लिए मतदाताओं को ईवीएम से वोटिंग की दी जा रही जानकारी

Share

फूलपुर, आजमगढ़। आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत ईवीएम से मतदान कराने के लिए मतदाताओं को मशीन से वोट देने के लिए जानकारियां दी गई । बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में वीवीपैट मशीन के माध्यम से वोटिंग के तौर तरीके समझाए गए। 18 साल की आयु वाले नए मतदाताओं को ईवीएम के बारे में जानकारियां दी गई। विभिन्न बूथों के कई नए मतदाता ईवीएम से मतदान की प्रणाली को समझने के लिए पहुंचे थे। उन्हें बताया गया कि ईवीएम से मतदान आसान और सुरक्षित होता है। चुनाव से पहले बूथों में मशीन लगाकर मतदान की प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं से मतदाताओं को जागरूक भी किया जा रहा है। इस दौरान आरके निर्वाचन आनंद कुमार, शुजा अली, अजय मौर्य ने मतदाताओं को ईवीएम का बटन दबाकर वीवीपैट मशीन से निकलती पर्चियों को भी दिखाया गया। एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि यह जागरूकता अभियान 28 फरवरी चलेगी। इस मौके राजस्व कर्मचारी, लेखपाल, अधिवक्ता, और वादकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट, आर हुसैन

Leave a Comment

error: Content is protected !!